विदेश की खबरें | इजराइल के हवाई हमले में लेबनान, सीरिया के बीच सड़क संपर्क कटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश के उत्तर में अरीदा सीमा पर हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ और सड़क संपर्क कट गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देश के उत्तर में अरीदा सीमा पर हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ और सड़क संपर्क कट गया।

सीरिया में सरकार समर्थक दैनिक समाचार पत्र ‘अल-वतन’ की खबर के अनुसार, शुक्रवार तड़के हुए हवाई हमले के कारण सीमा चौकी पर स्थित मार्ग बंद कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार, सीरियाई विद्रोही शुक्रवार तड़के होम्स शहर के ठीक उत्तर में स्थित दो कस्बों में घुस गए। इस तरह, वे सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर के करीब आ गए।

इस बीच, हमास के एक अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए चरमपंथी समूह और इजराइल के साथ बातचीत फिर से शुरू कर दी है, और उन्हें उम्मीद है कि 14 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता हो जाएगा।

हमास के खिलाफ इजराइल का युद्ध उस वक्त शुरू हुआ था जब अक्टूबर 2023 में हमास के नेतृत्व वाले चरमपंथियों ने दक्षिणी इजराइल में हमला किया था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया।

इजराइल की सेना ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने लेबनान और सीरिया के बीच स्थित सीमा पर हमला किया।

पिछले दो महीनों में, इजराइल के हवाई हमलों के कारण लेबनान और सीरिया के बीच कई सीमा चौकियों को बंद कर दिया गया है।

इस बीच, ईरान ने शुक्रवार को कहा कि उसने अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण किया है जो उसके उस नवीनतम प्रक्षेपण कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसकी पश्चिमी देश आलोचना करते हैं।

पश्चिमी देशों का आरोप है कि इस कार्यक्रम से तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बढ़ावा मिल रहा है।

ईरान ने उपग्रह ले जाने में सक्षम अपने ‘सिमोर्ग’ यान के जरिए यह प्रक्षेपण किया। इससे पहले इस यान से की गई प्रक्षेपण की कई कोशिशें विफल रही हैं। यह प्रक्षेपण ईरान के सेमनान प्रांत में स्थित ‘इमाम खुमैनी स्पेसपोर्ट’ से किया गया।

प्रक्षेपण के सफल होने की स्वतंत्र रूप से तत्काल पुष्टि नहीं की जा सकी।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजराइल के जारी युद्ध तथा लेबनान में कमजोर युद्ध विराम समझौते के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज