देश की खबरें | रामपुर में सड़क हादसा, छह मरे, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गये।

रामपुर (उप्र), छह मई उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मुरादाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रही इनोवा कार अजीम नगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से भिड़ी और फिर पेड़ से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि गाड़ी में 11 लोग सवार थे। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में एक बच्चा सुरक्षित बच गया है।

ये लोग मुरादाबाद जिले के निवासी हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने रामपुर आ रहे थे।

पुलिस के अनुसार सभी लोग मुरादाबाद के थाना दिलारी इलाके के एक ही गांव रहटा माफी के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में विनीत (30) , राजेश (45), ऋषभ (28), आकाश सक्सेना (29), विवेक चौहान (20), सौरभ (31) शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड