देश की खबरें | रालोद प्रमुख अजीत सिंह ने की टिकैत बंधुओं से बातचीत, बीकेयू का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजीत सिंह ने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) को समर्थन का ऐलान किया है। बीकेयू के सदस्य केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर धरने पर बैठे हैं।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजीत सिंह ने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) को समर्थन का ऐलान किया है। बीकेयू के सदस्य केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर धरने पर बैठे हैं।

रालोद उपाध्यक्ष और अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत एवं प्रवक्ता राकेश टिकैत से बातचीत की है ।

रालोद उपाध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘ चिंता मत कीजिए, किसान के लिए यह जीवन-मरण का प्रश्न है। सबको एक होना है, साथ रहना है - यह संदेश दिया है चौधरी साहब ने।’’

महान कृषक नेता महेंद्र सिंह टिकैत के दोनों बेटे राकेश और नरेश बीकेयू की अगुवाई कर रहे हैं जिसके सदस्य केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए पिछले दो महीने से यूपी गेट (गाजीपुर बार्डर) पर डेरा डाले हुए हैं। केंद्र सरकार पिछले साल सितंबर में ये कृषि कानून लेकर आयी थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के विगत चुनाव में रालोद का राज्य में एक तरह से सफाया हो गया था। रालोद की स्थापना अजीत सिंह ने की है। अजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी