देश की खबरें | जद (यू) में टूट होने के राजद के दावे को नीतीश ने निराधार बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विपक्षी राजद के उस दावे का खंडन किया जिसमें सत्तारूढ़ जनता दल (यू) में जल्दी ही विभाजन होने की बात की गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 30 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विपक्षी राजद के उस दावे का खंडन किया जिसमें सत्तारूढ़ जनता दल (यू) में जल्दी ही विभाजन होने की बात की गयी है।

कुमार ने राजद नेता श्याम रजक द्वारा किए गए दावे को "आधारहीन" बताया।

रजक हालिया विधानसभा चुनाव से पहले राजद में शामिल हुए थे। उससे पहले वह जद (यू) में थे।

श्याम रजक ने इससे पहले दिन में दावा किया था कि नीतीश की पार्टी के 17 विधायक राजद में शामिल होने के इच्छुक हैं और यह संख्या कुल संख्या की एक तिहाई से अधिक हैं।

पिछली विधानसभा में जद (यू) के उपनेता रजक ने कहा, ‘‘अंतत: विभाजन होगा। हमने 17 विधायकों को कुछ समय के लिए ठहरने को कहा है। उनकी संख्या जल्द ही बढ़ने की संभावना है और विरोधी दलबदल कानून के अनुसार विभाजन के लिए पर्याप्त संख्या होगी।’’

जदयू के पास 43 विधायक हैं।

जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार से रजक के दावों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने उसे हंस कर टाल दिया। कुमार ने कहा, ‘‘जो भी इस तरह के दावे कर रहा है... यह बेबुनियाद और बिना किसी आधार के है।"

कुमार पिछले रविवार तक जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उन्होंने अचानक यह पद छोड़ दिया और अपने करीबी आरसीपी सिंह को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड