देश की खबरें | राजद विधायक शाहनवाज आलम कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक शाहनवाज आलम के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अररिया, दो जुलाई बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक शाहनवाज आलम के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जिला स्वास्थ्य विभाग सूत्रों ने बताया कि बुधवार को विधायक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें कुसियार गांव स्थित एक पृथक-वास वार्ड में रखा गया है।

यह भी पढ़े | प्लाज्मा डोनेट करने के लिए 1031 पर कॉल करे या 8800007722 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं: CM केजरीवाल: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विधायक ने बताया कि मंगलवार को वह खुद जांच कराने पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि 30 जून को बिहार के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। सिंह ने स्वयं को औरंगाबाद के सत्येंद्रनगर स्थित अपने आवास में ही पृथक-वास में हैं।

यह भी पढ़े | Gold Price Today: COVID-19 महामारी के कारण सोने की कीमत आसमान पर, मुंबई में 50 हजार रुपये के पार.

इससे पहले 28 जून को बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

बिहार के कटिहार जिला के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी को कटिहार के एक निजी होटल में बनाए गए पृथक-वास वार्ड में रखा गया है।

विनोद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के पहले ऐसे मंत्री हैं जो कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

22 जून को बिहार के दरभंगा जिले जाले विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जिबेश कुमार मिश्रा के जांच नमूने में कोरोनो वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित एम्स रेफर कर दिया गया था।

राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी ।

रघुवंश की 16 जून को अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था और 17 जून को आयी उनकी जांच रिपोर्ट में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

बांका से दो बार के पूर्व सांसद और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल कुमारी सिंह को भी कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\