जरुरी जानकारी | रियाद एयर तलाशेगी एयर इंडिया, इंडिगो के साथ साझेदारी की संभावनाः सीईओ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब की विमानन कंपनी रियाद एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टोनी डगलस ने बुधवार को कहा कि इस साल वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही एयरलाइन आने वाले समय में एयर इंडिया और इंडिगो के साथ साझेदारी की संभावना तलाशेगी।
नयी दिल्ली, 12 मार्च सऊदी अरब की विमानन कंपनी रियाद एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टोनी डगलस ने बुधवार को कहा कि इस साल वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही एयरलाइन आने वाले समय में एयर इंडिया और इंडिगो के साथ साझेदारी की संभावना तलाशेगी।
डगलस ने भारतीय उपमहाद्वीप को बेहद अहम बाजार बताते हुए कहा कि रियाद एयर ने सिंगापुर एयरलाइंस, टर्किश एयरलाइंस, वर्जिन अटलांटिक और डेल्टा एयरलाइंस जैसी कई वैश्विक एयरलाइन कंपनियों के साथ साझेदारी की है।
रियाद एयर सऊदी अरब की ‘सउदिया’ के बाद दूसरी राष्ट्रीय एयरलाइन होगी। इसके बेड़े में चौड़े आकार वाले बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर और पतले आकार वाले एयरबस 321 नियो शृंखला के विमान शामिल होंगे। इसके अलावा बी777एक्स या ए350-1000 विमान भी इसके बेड़े का हिस्सा बनेंगे।
डगलस ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप ‘बेहद महत्वपूर्ण’ है और उनकी एयरलाइन एयर इंडिया और इंडिगो के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाशेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी संबंध दोतरफा होता है। हम अभी संभावनाएं तलाशना चाहते हैं, (यह) शुरुआती चरण है।’’
उन्होंने यह भी बताया कि सऊदी अरब में भारतीय पर्यटकों की संख्या पिछले साल बढ़कर 15 लाख हो गई और सऊदी अरब में ‘सऊदी’ लोगों के बाद दूसरी सबसे बड़ी आबादी भारतीयों की है।
रियाद एयर इस साल के अंत में तीन विमानों के साथ परिचालन शुरू करने की तैयारी कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)