Delhi Auto-Taxi Strike: ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में दिल्ली में ऑटो-टैक्सी, मिनी बस चालक आज हड़ताल पर, आम लोगों को होगी दिक्कत

दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विभिन्न यूनियन किराया दरों में बढ़ोतरी और सीएनजी की कीमतों में कमी किए जाने की मांग कर रही हैं. अधिकतर संगठनों ने कहा कि वे एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे लेकिन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि वह सोमवार से "अनिश्चितकालीन" हड़ताल पर रहेगी.

दिल्ली सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा किए जाने के बावजूद संगठनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा, "ईंधन की कीमतों में कमी और किराए में संशोधन कर हमारी मदद के लिए सरकार द्वारा कोई कदम न उठाए जाने पर हमने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. यह भी पढ़े: CNG Price Hike: महंगाई की चौरफा मार, सीएनजी के दाम फिर बढ़े, दिल्‍ली में 2.50 रुपये हुआ महंगा

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि दिल्ली सरकार कोई समिति बना रही है लेकिन हमें अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए जो नजर नहीं आ रहा है.  हमारी मांग है कि सरकार (केंद्र और दिल्ली) सीएनजी की कीमतों पर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी प्रदान करे. ’’सीएनजी की कीमतों पर सब्सिडी की मांग को लेकर सैकड़ों ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों ने हाल ही में दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया था.

सोनी ने कहा, "हम हर रोज घाटे में चल रहे अपने ऑटो और कैब नहीं चला सकते क्योंकि सीएनजी की कीमतें सरपट दौड़ रही हैं.  कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करने के लिए यह एक प्रतीकात्मक विरोध है।"शहर में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के पूरक के रूप में 90,000 से अधिक ऑटो और 80,000 से अधिक पंजीकृत टैक्सी हैं.

एसटीए ऑपरेटर्स एकता मंच के महासचिव श्यामलाल गोला ने कहा कि किराए में संशोधन और सीएनजी की कीमतें घटाए जाने की मांग के समर्थन में लगभग 10,000 आरटीवी बसें भी बंद रहेंगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Power struggle in Baramati: बारामती में 'पवार बनाम पवार' की अगली जंग? जय पवार के बयान ने तीसरी पीढ़ी के उत्तराधिकार की बहस को दी हवा

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी