खेल की खबरें | ऋषभ पंत पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने के कारण गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए।

मैनचेस्टर, 24 जुलाई भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर होने के कारण गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए।

पंत बुधवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। तब वह 37 रन पर खेल रहे थे। दाहिने पैर में चोट लगने के कारण वह रिटायर्ड हर्ट हो गए और स्कैन के लिए गए।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘वह अगले छह सप्ताह तक बाहर रहेंगे। उनके कवर के तौर पर ईशान किशन को बुलाया जाएगा।’’

पंत के दाहिने पैर से खून रिसता हुआ देखा गया तथा शरीर के उस हिस्से में काफी सूजन भी थी।

भारतीय टीम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है और अब पंत का बाहर होना उसके लिए करारा झटका है। भारत अभी पांच मैच की श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रहा है।

ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण पहले ही श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं, जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह क्रमशः कमर में दर्द और उंगली की चोट के कारण चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं।

किशन ने हाल ही में नॉटिंघमशर के लिए दो काउंटी मैच खेले थे। वह टेस्ट श्रृंखला से पहले इंग्लैंड लायंस का सामना करने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा थे, हालांकि यह 26 वर्षीय खिलाड़ी दोनों मैचों में से किसी में भी नहीं खेला था।

टीम प्रबंधन केएल राहुल को विकेटकीपिंग करने के लिए भी कह सकता है, लेकिन उन्होंने 2023-24 सत्र में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से यह भूमिका नहीं निभाई है।

टीम के अन्य विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को चौथे टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में नहीं रखा गया था।

श्रृंखला में पंत को दूसरी बार चोट लगी है। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। ध्रुव जुरेल ने तब स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर विकेटकीपिंग की थी।

इस स्टार खिलाड़ी ने 2022 में एक जानलेवा कार दुर्घटना के कारण बाहर रहने के बाद पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर