विदेश की खबरें | कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी: नेपाल में काठमांडू घाटी में आंशिक लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में हाल की वृद्धि के मद्देनजर मंगलवार को काठमांडू घाटी में आंशिक लॉकडाउन लागू कर दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

काठमांडू, 11 जनवरी नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में हाल की वृद्धि के मद्देनजर मंगलवार को काठमांडू घाटी में आंशिक लॉकडाउन लागू कर दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने इसे स्मार्ट लॉकडाउन बताते हुए कहा कि नये दिशानिर्देशों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर 25 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इसका उल्लंघन करने वालों को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, ‘‘गृह मंत्रालय के निर्देश पर काठमांडू घाटी के स्थानीय अधिकारियों ने लोगों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों को सीधे प्रभावित किए बिना काठमांडू घाटी में एक स्मार्ट लॉकडाउन लगाया है। अधिकारियों ने घाटी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर 25 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।’’

मंगलवार दोपहर काठमांडू घाटी में सभी तीन जिलों- काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर के मुख्य जिला अधिकारियों की बैठक के दौरान नए कोविड​​​​-19 पाबंदियों पर निर्णय लिया गया।

नेपाल में पिछले कुछ हफ्तों से मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसमें काठमांडू घाटी के तीन जिलों में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं।

‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने बताया कि मंगलवार को काठमांडू घाटी में 1,286 नए मामले सामने आये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\