जरुरी जानकारी | आरआईएल के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ का भाव पांचवें दिन 11 प्रतिशत उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ (आरआईएल-आरई) का डिमैट कारोबार बुधवार को पिछले दिन के मुकाबले 11 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ। इसका कारोबार शुक्रवार को समाप्त होगा।

मुंबई, 27 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ (आरआईएल-आरई) का डिमैट कारोबार बुधवार को पिछले दिन के मुकाबले 11 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ। इसका कारोबार शुक्रवार को समाप्त होगा।

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार आरआईएल-आरई मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 11 प्रतिशत की तेजी के साथ 201.5 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 209.90 रुपये तक चला गया था।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू पिछले सप्ताह शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुला।

यह पहला ऐसा राइट इश्यू है जिसमें पात्र शेयरधारकों को डिमैट रूप में ही शेयर पात्रता प्रमाण प्राप्त हुए हैं। इसका करोबार शेयर बाजारों में हो सकता है।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

आरआईएल-आरई के मूलभूत मूल्य पर बेहतर प्रीमियम पांचवें कारोबारी सत्र में भी बना हुआ है।

आरआईएल-आरई का मूलभूत मूल्य शेयर बंद भाव और राइट इश्यू मूल्य का अंतर है। बुधवार को आरआईएल का शेयर 1,445.55 रुपये पर बंद हुआ जबकि राइट इश्श्यू का भाव 1,257 रुपये है। इस लिहाज से आरआईएल-आरई का मूलभूत मूल्य (शेयर भाव और राइट इश्यू मूल्य का अंतर) 188.5 रुपये बनता है।

इस प्रकार, बंद भाव पर आरआईएल-आरई में 12.95 रुपये का प्रीमियम मिला। यह बाजार बंद भाव पर उसके मूलभूत कीमत से 6.9 प्रतिशत अधिक है।

पिछले पांच कारोबारी दिवस में शेयर बाजारों में 1,450 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। सभी कारोबार मूलभूत मूल्य के प्रीमियम पर हुआ।

शेयर बाजारों में पिछले पांच दिनों में 7.6 करोड़ से अधिक आरआईएल-आरई का कारोबार हुआ। यह कुल आरई (42.26 करोड़) का 18 प्रतिशत से अधिक है।

आरआईएल-आरई का मात्रा-भारांश आधारित औसत मूल्य नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बुधवार को 179.8 रुपये रहा। आरआईएल का मात्रा भारांकित शेयर मूल्य 1,430.20 रुपये रहा।

आरआईएल-आरई का कारोबार 20 मई को शुरू हुआ और शुक्रवार तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\