देश की खबरें | रिजीजू ने लुधियाना अदालत विस्फोट स्थल का दौरा किया; कहा- केंद्र व राज्य मिलकर काम कर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने शुक्रवार को लुधियाना जिला अदालत का दौरा किया जहां एक दिन पहले बम विस्फोट हुआ था। उन्होंने कहा कि देश के साथ राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे घरेलू एवं विदेशी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे।

लुधियाना (पंजाब), 24 दिसंबर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने शुक्रवार को लुधियाना जिला अदालत का दौरा किया जहां एक दिन पहले बम विस्फोट हुआ था। उन्होंने कहा कि देश के साथ राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे घरेलू एवं विदेशी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे।

रिजीजू ने कहा कि केंद्र और राज्य की एजेंसियां ​​पहले से ही घटना की व्यापक जांच कर रही हैं।

लुधियाना के जिला अदालत परिसर में बृहस्पतिवार को हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए थे।

रिजीजू ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बात की थी और यह तय किया गया था कि केंद्र और राज्य की एजेंसियां ​​संयुक्त रूप से इस मामले की जांच करेंगी तथा इस कायराना कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का मुख्य मकसद लुधियाना के साथ ही पंजाब के लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि राज्य सरकार के साथ समन्वित प्रयास शुरू कर इस घटना की व्यापक जांच की जाएगी।

रिजीजू ने कहा कि उन्होंने विस्फोट के पीड़ितों और पंजाब के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहानुभूति और समर्थन से भी अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर घटना व एक संवेदनशील मुद्दा है और केंद्र एवं राज्य सरकारें पूर्ण समन्वय के साथ काम करेंगी तथा ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर केंद्र और राज्य की आवाज एक होनी चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि पंजाब में कुछ राजनीतिक नेता इस घटना पर अलग-अलग स्वर में बोल रहे हैं, रिजीजू ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है, हम जिम्मेदार लोग हैं। हमें जिम्मेदारी से बोलना चाहिए।" उन्होंने कहा कि राजनीति अंतिम उपाय होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और न्यायिक परिसरों की सुरक्षा केंद्र सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

रिजीजू के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला भी थे। वे अस्पताल भी गए और विस्फोट में घायल हुए लोगों का हालचाल पूछा। रिजीजू ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश और वकीलों से भी बातचीत की।

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार ने विस्फोट मामले को सुलझाने के लिए केंद्र का सहयोग मांगा है। चन्नी ने कहा कि उन्होंने विस्फोट के कुछ घंटे बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की थी और केंद्र ने बम विस्फोट की जांच के लिए पंजाब में टीम भेजी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट