देश की खबरें | रिजिजू ने सीबीआई को ‘सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता’ मुहैया कराने का दिया भरोसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सीबीआई को आश्वासन दिया कि विभाग को उसकी श्रमशक्ति की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ वकीलों की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सीबीआई को आश्वासन दिया कि विभाग को उसकी श्रमशक्ति की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ वकीलों की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आयोजित ‘जांच अधिकारी सम्मेलन’ के समापन सत्र में मंत्री ने सीबीआई की उच्च दोषसिद्धि दर का श्रेय अधिकारियों के पेशेवर कामकाज को दिया।

सीबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘मंत्री ने वकीलों की आवश्यकता सहित श्रमशक्ति संबंधी चुनौतियों का सामना करने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि वह संगठन को सर्वश्रेष्ठ वकीलों की सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि सीबीआई सहित सरकारी संस्थानों का अंतिम लक्ष्य ‘‘लोगों को न्याय सुनिश्चित करना’’ है।

रिजिजू ने 2018, 2019 और 2020 के लिए 52 सीबीआई अधिकारियों को ‘जांच में उत्कृष्टता’ के लिए ‘गृह मंत्री पदक’ प्रदान किया।

इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तलवंत सिंह ने ‘इलेक्ट्रॉनिक युग में जांचकर्ताओं से अपेक्षा’ विषय पर एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। सिंह ने कहा कि समय तेजी से बदल गया है, खासकर कोरोना वायरस के बाद और इसने सूचना प्रौद्योगिकी में लोगों के लिए बड़े पैमाने पर अवसर उत्पन्न किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\