खेल की खबरें | रिदम सांगवान ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिये निशानेबाजी में 16वां कोटा हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रिदम सांगवान पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाली भारत की 16वीं निशानेबाज बन गई जिन्होंने यहां एशियाई क्वालीफायर में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में कांस्य पदक जीता ।

जकार्ता, 11 जनवरी रिदम सांगवान पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाली भारत की 16वीं निशानेबाज बन गई जिन्होंने यहां एशियाई क्वालीफायर में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में कांस्य पदक जीता ।

इसके साथ ही भारत ने जुलाई अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी के लिये सबसे ज्यादा कोटा हासिल कर लिये हैं । इससे पहले तोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के 15 निशानेबाजों ने भाग लिया था ।

एशियाई क्वालीफायर में भारत का यह तीसरा ओलंपिक कोटा है । इससे पहले ईशा सिंह और वरूण तोमर 10 मीटर एयर पिस्टल महिला और पुरूष वर्ग में कोटा हासिल कर चुके हैं ।

हरियाणा की 20 वर्ष की रिदम पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की 25 मीटर स्पोटर्स पिस्टल टीम का हिस्सा थीं जिसमें ईशा और मनु भाकर भी शामिल थी ।

रिदम फाइनल में 28 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही लेकिन यह उन्हें पेरिस ओलंपिक का कोटा दिलाने के लिये काफी था ।

चीन की यांग जिन को 41 अंक के साथ स्वर्ण और कोरिया की किम येजी को 32 अंक के साथ रजत पदक मिला । एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में यह रिदम का दूसरा कांस्य पदक है । उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में भी तीसरा स्थान हासिल किया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड