देश की खबरें | आरजी कर दुष्कर्म-हत्या: प्रशिक्षु चिकित्सक के माता-पिता को सात माह बाद मिला मृत्यु प्रमाणपत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के सात माह बाद चिकित्सक के माता-पिता को पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम ने मृत्यु प्रमाणपत्र सौंपा।

कोलकाता, 20 मार्च कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के सात माह बाद चिकित्सक के माता-पिता को पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम ने मृत्यु प्रमाणपत्र सौंपा।

स्वास्थ्य सचिव, आरजी कर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं उप प्राचार्य (एमएसवीपी) के साथ बुधवार शाम महिला चिकित्सक के घर गए और उनके माता-पिता को मृत्यु प्रमाणपत्र सौंपा।

निगम ने कहा, ‘‘उन्हें मूल मृत्यु प्रमाणपत्र की आवश्यकता थी। आज, मैं यहां आया और उन्हें यह सौंप दिया। कोई चर्चा नहीं हुई।’’

पिछले काफी समय से मृत्यु प्रमाणपत्र की मांग कर चिकित्सक के पिता ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य सचिव अचानक हमारे घर आए और हमें मूल दस्तावेज सौंपा।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए हमें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हमने जनवरी में एक ईमेल भेजा था और उसके बाद भी हमें एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया।’’

उन्होंने एक ‘लिंक’ मिलने की बात भी स्वीकार की जिसका उपयोग बाद में प्रमाणपत्र की प्रति डाउनलोड करने के लिए किया जा सकता है।

पिछले साल नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के आपातकालीन विभाग की इमारत के एक संगोष्ठी कक्ष में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव मिला था, जिसके बाद व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज