देश की खबरें | उप्र के ‘कालानमक चावल’ और बिहार के ‘मखाना’ को बढ़ावा देने के प्रयास को मिला पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन द्वारा ‘कालानमक चावल’ और बिहार के दरभंगा जिले के अधिकारियों द्वारा ‘मखाना’ को बढ़ावा देने के प्रयासों को बृहस्पतिवार को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से यहां सम्मानित किया गया।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन द्वारा ‘कालानमक चावल’ और बिहार के दरभंगा जिले के अधिकारियों द्वारा ‘मखाना’ को बढ़ावा देने के प्रयासों को बृहस्पतिवार को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से यहां सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, फसल उगाने के लिए लद्दाख कृषि विभाग द्वारा ‘ग्रीनहाउस’ बनाये जाने और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) एवं अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) नगर निगमों द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री ने यहां विज्ञान भवन में 15वें सिविल सेवा दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में संबद्ध अधिकारियों को ये पुरस्कार दिये।

‘भगवान बुद्ध का उपहार’ कहे जाने वाले कालानमक चावल को ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) नामक योजना के तहत पुरस्कृत किया गया है। यह योजना जिले के समग्र विकास के लिए एक मिशन आधारित योजना है।

‘कालानमक चावल’ उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र के आकांक्षी जिले सिद्धार्थनगर का ओडीओपी उत्पाद है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा दुनिया के विशिष्ट चावलों में शामिल किया गया यह चावल अपनी अनूठी सुगंध एवं पोषक गुण के लिए जाना जाता है।

इस चावल को यह पुरस्कार इसलिए दिया गया है कि 2018 में जहां 2,700 हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी खेती होती थी, वहीं 2020 में यह बढ़कर 6,000 हेक्टेयर और 2021 में 12,000 हेक्टेयर हो गयी।

साथ ही, किसानों की आय में कई गुणा वृद्धि हुई क्योंकि इस चावल का मूल्य 2018 के 40 रूपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2020 में 90 रूपये प्रति किलोग्राम और 2021 में 135 रूपये प्रति किलोग्राम हो गया। प्रशस्ति पत्र में यह उल्लेख किया गया है।

प्रशस्ति पत्र के मुताबिक, ‘मखाना’ बिहार के दरभंगा जिले का ओडीओपी है। दरभंगा जिले में 875 तालाबों से सालाना 4,000 टन मखाना की पैदावार होती है। करीब सवा लाख परिवार मखाना की खेती, प्रसंस्करण आदि कार्य में लगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\