जरुरी जानकारी | उत्पादन लागत के मसौदा नियमों पर टिप्पणियों की समीक्षा जारी: सीसीआई प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की प्रमुख रवनीत कौर ने कहा है कि आयोग, उत्पादन लागत के निर्धारण के लिए प्रस्तावित विनियमों पर संबंधित पक्षों की टिप्पणियों की समीक्षा कर रहा है।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की प्रमुख रवनीत कौर ने कहा है कि आयोग, उत्पादन लागत के निर्धारण के लिए प्रस्तावित विनियमों पर संबंधित पक्षों की टिप्पणियों की समीक्षा कर रहा है।

प्रतिस्पर्धा आयोग ने बाजार खराब करने वाले मूल्य का आकलन करने के लिए ढांचे को अद्यतन करने के प्रयासों के तहत फरवरी में मसौदा नियम जारी किए।

कौर ने कहा, ‘‘नियामक और नीतिगत मोर्चे पर, आयोग ने 'भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (उत्पादन लागत का निर्धारण) विनियम, 2025' के मसौदे पर सार्वजनिक परामर्श शुरू किया। हमें अंशधारकों की टिप्पणियां प्राप्त हुई हैं और वे वर्तमान में समीक्षाधीन हैं।’’

कौर ने जनवरी-मार्च अवधि के लिए सीसीआई के बुलेटिन में अपने संदेश में यह भी कहा कि नियामक विलय और अधिग्रहण की जांच करने में सक्रिय रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे बाजार प्रतिस्पर्धा में बाधा न डालें।

सीसीआई द्वारा मौजूदा विनियमों की समीक्षा का उद्देश्य उन्हें आधुनिक आर्थिक सिद्धांतों, न्यायिक व्याख्याओं और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा कानून गतिविधियों के साथ तालमेल बैठाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी