देश की खबरें | रेवंत रेड्डी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात कर आंध्र की नदी-जोड़ो परियोजना का विरोध करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात करेंगे और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश द्वारा प्रस्तावित पोलावरम (गोदावरी)-बनकाचेरला नदी जोड़ो परियोजना पर राज्य की आपत्तियों से उन्हें अवगत कराएंगे।

हैदराबाद, 19 जून तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात करेंगे और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश द्वारा प्रस्तावित पोलावरम (गोदावरी)-बनकाचेरला नदी जोड़ो परियोजना पर राज्य की आपत्तियों से उन्हें अवगत कराएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली रवाना हुए और वह राष्ट्रीय राजधानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

पोलावरम-बनकाचेरला परियोजना का उद्देश्य गोदावरी नदी के अधिशेष जल को आंध्र प्रदेश के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाना है। तेलंगाना का तर्क है कि यह कदम उसके जल अधिकारों के लिए हानिकारक है।

राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ रेड्डी ने बुधवार को सभी दलों के सांसदों के साथ बैठक की ताकि परियोजना का विरोध करने के लिए राज्य की रणनीति को अंतिम रूप देने पर विचार एकत्र किए जा सकें।

रेवंत रेड्डी ने बाद में पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार राजनीतिक और कानूनी तरीकों से परियोजना को चुनौती देने के लिए ‘साम, दाम, भेद, दंड’ के पारंपरिक दृष्टिकोण को अपनाने के पहले चरण में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नायडू ने इस परियोजना का प्रस्ताव रखा था तब राज्य सरकार ने गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्ड (जीआरएमबी) और केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल से तुरंत शिकायत की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान