बुंदेसलीगा के जरिये दर्शकों के बिना फुटबॉल की मैदान पर वापसी

इस जीत के बाद डॉर्टमंड अब शीर्ष पर काबिज बायर्न म्युनिख से एक ही अंक पीछे है ।

दूसरे दर्जे की बुंदेसलीगा लीग के मुकाबले पहले शुरू हो गए थे और इसके कुछ घंटों बाद बुंदेसलीगा की मुख्य लीग के मैच शुरू हुए।

इस जीत के बाद डॉर्टमंड अब शीर्ष पर काबिज बायर्न म्युनिख से एक ही अंक पीछे है ।

मैचों का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया जिससे जर्मनी में लोग इन्हें ‘घोस्ट गेम्स’ भी बुला रहे हैं यानी दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में मैच खेले जाना। इनका आयोजन कड़े स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के साथ किया गया जिसमें खिलाड़ियों पर कई तरह की पांबंदियां लागू थीं।

बुंदेसलीगा के मैचों में सामान्य दिनों में कभी भी इतनी शांति नहीं होती। लेकिन बोरूसिया डार्टमंड और शाल्के04 के बीच हुए मैच में हजारों दर्शकों के बजाय कुछ चुनिंदा (नियमों के तहत खिलाड़ियों सहित केवल 213 लोग) लोगे शामिल थे जिसकी क्षमता 81,000 दर्शकों की है।

स्टेडियम के चारों ओर पुलिस गाड़ियों और बाइक पर मौजूद थी।

बुंदेसलीगा 2 इससे ढाई घंटे पहले शुरू हो गयी जिसमें हनोवर और डायनेमो ड्रेसडन के बीच मैच स्थगित हो गया क्योंकि ड्रेसडन की टीम को कोविड-19 के लिये हुई जांच में दो परीक्षण पॉजिटिव पाये जाने के बाद पृथकवास में रहने को कहा गया।

दक्षिण कोरियाई ली जाए सुंग ने दो महीने बाद शुरू हुई बुंदेसलीगा लीग का पहला गोल किया, जिससे होलस्टेन किएल को तीसरे ही मिनट में बढ़त मिल गयी जिसने रेजेन्सबर्ग से 2-2 से ड्रा खेला जबकि ऑये की टीम ने सैंडहॉसेन पर 3-1 से जीत हासिल की। लीग मार्च के मध्य से निलंबित हो गयी थी जिसमें केवल नौ दौर ही खेले गये थे और उसे जून के अंत तक समाप्त होने की उम्मीद है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Winner Prediction: क्या लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल से पहले अपना दबदबा कायम रख पाएगा श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Preview: आज गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल