खेल की खबरें | रिटायर्ड हर्ट या रिटायर्ड आउट, रोहित ने दिखाई जबर्दस्त सूझबूझ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए या रिटायर्ड आउट ? अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद से पहले जब भारतीय कप्तान पवेलियन लौटे तो सभी के जेहन में यही सवाल था ।

बेंगलुरू, 18 जनवरी रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए या रिटायर्ड आउट ? अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद से पहले जब भारतीय कप्तान पवेलियन लौटे तो सभी के जेहन में यही सवाल था ।

असल ने रोहित ने जबर्दस्त सूझबूझ और टीमभावना का प्रदर्शन किया । भारत को मैच जीतने के लिये आखिरी गेंद पर दो रन चाहिये थे और वह चाहते थे कि विकेटों के बीच दौड़ में बेहतर रिंकू सिंह मैदान पर आयें ।

दूसरे सुपर ओवर में रोहित फिर रिंकू के साथ पारी का आगाज करने उतरे । नियमों के अनुसार एक बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हो जाये तो दूसरे सुपर ओवर में वह दोबारा बल्लेबाजी के लिये नहीं आ सकता ।

ऐसे में रोहित दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिये कैसे उतरे ।

एक मैच अधिकारी ने बाद में बताया कि विरोधी कप्तान या कोच को कोई ऐतराज नहीं हो तो बल्लेबाज दूसरे सुपर ओवर में फिर आ सकता है ।

अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने हालांकि कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता कि क्या हुआ (रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए या आउट) । क्या कभी दो सुपर ओवर हुए हैं । हम नये नियम बनाते रहते हैं और उन्हें परखते रहते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें नियम नहीं बताया गया था । भविष्य में इस तरह की चीजों की सूचना लिखित में दी जानी चाहिये । वैसे हमने अच्छा खेला और मुझे नहीं लगता कि चर्चा नियमों पर होनी चाहिये ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू