जरुरी जानकारी | दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, पांच जुलाई हाल में भीषण गर्मी पड़ने से आपूर्ति कम होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की खुदरा कीमतें बढ़कर 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फलों और सब्जियों की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी अपने खुदरा बिक्री केंद्र 'सफल' पर 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रही है। स्थानीय सब्जी विक्रेता 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटरों की बिक्री कर रहे हैं।

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, ‘‘पहाड़ी इलाकों के प्रमुख टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में हाल ही में भीषण गर्मी पड़ने से इस फसल की उपज प्रभावित हुई है। उपज कम होने से खुदरा बाजारों में टमाटर की आपूर्ति सीमित हो गई है और इसके बाद कीमतों में उछाल आया है।’’

ऑनलाइन मंच ओटिपी और ब्लिंकिट पर टमाटर की बिक्री 80 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर की जा रही है। स्थानीय विक्रेताओं ने टमाटर की ऊंची खुदरा कीमतों के लिए 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम पर थोक कीमतों में तेज वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि, उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमतें 55 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

शुक्रवार को टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य 58.25 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। टमाटर की अधिकतम और न्यूनतम कीमतें क्रमशः 130 रुपये प्रति किलोग्राम और 20 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गईं।

टमाटर के अलावा आलू और प्याज की खुदरा कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। आलू और प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतें क्रमशः 35.34 रुपये प्रति किलोग्राम और 43.01 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\