जरुरी जानकारी | खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 6.93 प्रतिशत पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाने-पीने का सामान सस्ता होने से खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 6.93 प्रतिशत पर आ गयी। हालांकि, यह अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर खाने-पीने का सामान सस्ता होने से खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 6.93 प्रतिशत पर आ गयी। हालांकि, यह अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति एक माह पहले अक्टूबर में 7.61 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

सरकार द्वारा सोमवार को जारी सीपीआई आंकड़े के अनुसार नवंबर महीने में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति घटकर 9.43 प्रतिशत रही जो इससे पिछले महीने 11 प्रतिशत पर थी।

आरबीआई नीतिगत दर के बारे में निर्णय करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई दर पर गौर करता है। सरकार ने केंद्रीय बैंक को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ महंगाई दर को 4 प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य दिया है।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

रिजर्व बैंक ने उच्च मुद्रास्फीति को देखते हुए इस महीने मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड