जरुरी जानकारी | दिल्ली के कनॉट प्लेस में खुदरा स्थल का किराया 14 प्रतिशत बढ़ा, खान मार्केट में सात प्रतिशत की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में जनवरी-मार्च के दौरान खुदरा स्थल के किराये में 14 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। कुशमैन एंड वेकफील्ड ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में जनवरी-मार्च के दौरान खुदरा स्थल के किराये में 14 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। कुशमैन एंड वेकफील्ड ने यह जानकारी दी है।

दूसरी ओर दिल्ली के खान मार्केट में खुदरा विक्रेताओं की मजबूत मांग के कारण किराया सात प्रतिशत बढ़ा।

रियल एस्टेट सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस (इनर सर्कल) में मासिक किराया 2025 की पहली तिमाही में 1,150-1,250 रुपये प्रति वर्ग फुट था। यह सालाना आधार पर 14 प्रतिशत अधिक है।

दुनिया के सबसे महंगे स्थानों में एक खान मार्केट में जनवरी-मार्च में मासिक किराया 1,600-1,650 रुपये प्रति वर्ग फुट था। यह सालाना आधार पर सात प्रतिशत अधिक है।

कुशमैन एंड वेकफील्ड ने कहा कि किराया भूतल पर स्थित स्टोर के कारपेट एरिया पर आधारित है।

इस साल जनवरी-मार्च के दौरान दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 एम-ब्लॉक मार्केट का किराया 12 प्रतिशत बढ़कर 475-500 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया।

उत्तरी दिल्ली के कमला नगर मार्केट में खुदरा स्थानों का किराया 25 प्रतिशत बढ़कर 480-510 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह हो गया।

लाजपत नगर में खुदरा स्थल का किराया नौ प्रतिशत बढ़कर 290-310 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह हो गया, जबकि पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में किराया आठ प्रतिशत बढ़कर 250-270 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह रहा।

रिपोर्ट में कहा गया कि गुरुग्राम के गैलेरिया मार्केट में मुख्य सड़क का किराया सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 1,150-1,250 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह हो गया।

नोएडा सेक्टर-18 मार्केट में किराया 200-225 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह पर स्थिर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट