जरुरी जानकारी | खाद्यतेल के वायदा कारोबार पर रोक, विदेशों में नरमी के बीच स्थानीय तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्यतेलों के वायदा कारोबार पर रोक लगाये जाने और विदेशी बाजारों में नरम रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में सोमवार को सोयाबीन, सरसों, मूंगफली, सीपीओ, पामोलीन सहित लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त खाद्यतेलों के वायदा कारोबार पर रोक लगाये जाने और विदेशी बाजारों में नरम रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में सोमवार को सोयाबीन, सरसों, मूंगफली, सीपीओ, पामोलीन सहित लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि खाद्यतेल कीमतों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए वित्त मंत्रालय ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को तत्काल प्रभाव से सीपीओ, सोयाबीन तिलहन और सोयाबीन रिफाइंड के वायदा कारोबार पर एक साल का रोक लगाने का निर्देश दिया जिसके बाद खाद्यतेलों के भाव टूटते दिखाई दिये।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 2.5 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल 1.75 प्रतिशत की गिरावट है।

उसने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज की गिरावट के साथ साथ सोयाबीन के तेल तिलहन के वायदा कारोबार पर रोक लगने से सोयाबीन दाना एवं लूज तथा सोयाबीन तेल कीमतों में जोरदार गिरावट आई। सीपीओ और पामोलीन के भाव भी टूटते नजर आये। इस गिरावट का असर बाकी लगभग सारे तेल तिलहन कीमतों पर दिखा और कीमतों में पर्याप्त गिरावट आई।

सूत्रों ने बताया कि इस रोक के सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि इस रोक के बाद व्यापारी नये अनुबंध नहीं कर पायेंगे बल्कि जो पहले किया हुआ सौदा है उसे ही काट पायेंगे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,950 - 8,000 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,625 - 5,710 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,830 - 1,955 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,365 -2,490 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,545 - 2,655 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,680 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,350 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,300

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,700 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,300 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,150 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,120 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,100 - 6,150, सोयाबीन लूज 5,950 - 6,000 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\