देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में मूलभूत अधिकारों को बहाल कराना हमारी प्राथमिकता : महबूबा मुफ्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उनकी प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नहीं हैं, बल्कि उनकी पार्टी केंद्र-शासित प्रदेश की जनता के मूलभूत अधिकारों की बहाली पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी।

श्रीनगर, 17 मई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उनकी प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नहीं हैं, बल्कि उनकी पार्टी केंद्र-शासित प्रदेश की जनता के मूलभूत अधिकारों की बहाली पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी।

महबूबा ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव तो दूर की बात है। जनता के उन मूलभूत अधिकारों को बहाल करना प्राथमिकता होना चाहिए, जो उन्हें नहीं दिया जा रहा। लोगों के पास आवागमन की, अभिव्यक्ति की आजादी होनी चाहिए।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उनकी पार्टी के पास संसाधन होते, तो वह 2019 के बाद देश की अनेक जेलों में बंद कश्मीरी कैदियों के मामलों में उच्चतम न्यायालय में पैरवी करती।

महबूबा ने कहा, ‘‘इन कैदियों के परिवारों के पास कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए संसाधन नहीं हैं और उनके मामलों में मुश्किल से ही सुनवाई हो रही है।’’

अनुच्छेद-370 पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर महबूबा ने कहा कि वह अनुच्छेद-370 के महत्व पर उनसे बात नहीं कर सकतीं, जिन्होंने ‘देश के संविधान को तबाह कर दिया है।’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें क्या बताऊं? भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के संविधान का सम्मान नहीं कर रही। भाजपा ने अपना सांप्रदायिक एजेंडा लागू किया है। उन्हें अनुच्छेद-370 का महत्व नहीं पता। यह जम्मू-कश्मीर और देश के बीच एक सेतु है, जिसे उन्होंने तोड़ दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\