देश की खबरें | संकल्प लें कि हमें पूरी ताकत से आजादी की रक्षा करनी है: सोनिया गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन की वर्षगांठ पर मंगलवार को कहा कि देशवासियों को एक बार फिर से संकल्प लेना चाहिए कि आजादी की पूरी ताकत के साथ रक्षा करनी है।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन की वर्षगांठ पर मंगलवार को कहा कि देशवासियों को एक बार फिर से संकल्प लेना चाहिए कि आजादी की पूरी ताकत के साथ रक्षा करनी है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक दिन पर जब लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया और जेल में डाल दिया गया तो अरुणा आसिफ अली ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। उनका यह साहसिक कारनामा आजादी के लिए हमारे संघर्ष का प्रतीक बन गया।’’

सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘जब हम भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मना रहे हैं तो हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लाखों देशवासियों ने भारत की आजादी के लिए कैसी कीमत अदा की। हम फिर से संकल्प लें कि हमें इसकी रक्षा करनी है और पूरी ताकत के साथ करनी है।’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आपको क्या लगता है, 80 साल पहले उस ऐतिहासिक दिन आरएसएस ने क्या किया होगा जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो जन आंदोलन शुरू किया था?’’

रमेश ने दावा किया, ‘‘आरएसएस ने इस आंदोलन से खुद को अलग कर लिया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसमें भाग नहीं लिया। जबकि गांधी,नेहरू,पटेल,प्रसाद,आज़ाद,पंत समेत कइयों को जेल जाना पड़ा।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज ही के दिन भारत छोड़ो आंदोलन की हुंकार के साथ एकजुट होकर भारतीयों ने क्रूर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आर-पार का संघर्ष शुरू किया था। एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए विविधता में एकता के झंडे को बुलंद करते हुए 'भारत जोड़ो' व भारत में विकास के नए आयाम जोड़ने का संकल्प लें।’’

ब्रिटिश शासन के खिलाफ इस निर्णायक आंदोलन की शुरुआत आज ही के दिन 1942 में हुई थी। महात्मा गांधी ने आठ अगस्त को कांग्रेस के बंबई अधिवेशन में ‘करो या मरो’ के नारे के साथ ‘अंग्रेजो, भारत छोड़ो’ का आह्वान किया था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड