जरुरी जानकारी | देश शीर्ष आठ शहरों में 2024 में आवासीय बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 12 साल के उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में स्थिर ब्याज दरों और मजबूत आर्थिक वृद्धि के बीच प्रीमियम मकानों की बेहतर मांग से आठ प्रमुख शहरों में 2024 में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 12 वर्ष के उच्च स्तर 3,50,613 इकाई पर पहुंच गई। संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जनवरी देश में स्थिर ब्याज दरों और मजबूत आर्थिक वृद्धि के बीच प्रीमियम मकानों की बेहतर मांग से आठ प्रमुख शहरों में 2024 में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 12 वर्ष के उच्च स्तर 3,50,613 इकाई पर पहुंच गई। संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक ने यह जानकारी दी।

हालांकि, रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने पिछले महीने बताया था कि 2024 में सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री चार प्रतिशत घटकर करीब 4.6 लाख इकाई रह गई।

संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय आवास बाजार में दो से पांच करोड़ रुपये की कीमत वाले मकानों की मजबूत मांग देखी गई।

हैदराबाद और पुणे में मांग सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जबकि मुंबई में यह 13 वर्षों में सर्वाधिक रही।

सलाहकार ने कहा, ‘‘...दो से पांच करोड़ रुपये की श्रेणी के मकानों की मांग में 85 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि देखी गई, हालांकि 50 लाख रुपये से कम और 50 लाख से एक करोड़ रुपये के मकानों की मांग में गिरावट या बिक्री में कमी देखी गई।’’

बैजल ने कहा कि आवासीय बाजार में 2020 से जबरदस्त उछाल आया है और 2024 में बिक्री की मात्रा 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगी।

संपत्ति सलाहकार के ये आंकड़े मुंबई, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता के बाजारों पर आधारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\