देश की खबरें | मानवाधिकार प्रश्नोत्तरी में राजस्थान निवासी ने जीता प्रथम पुरस्कार: एनएचआरसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कर्ण सिंह नथावत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा मानवाधिकार विषय पर आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राजस्थान के कर्ण सिंह नथावत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा मानवाधिकार विषय पर आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस प्रश्नोत्तरी में 14 वर्ष और उससे अधिक आयु के भारतीय नागरिक भाग ले सकते थे, जिसके लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं था।

एनएचआरसी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राजस्थान के कर्ण सिंह नथावत ने 15,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता है, जिन्होंने सभी पांच प्रश्नों के सही उत्तर देने में केवल 15 सेकेंड का समय लिया।

एनएचआरसी के अनुसार इस प्रश्नोत्तरी में दिल्ली के देव चावला ने 10,000 रुपये का पुरस्कार जीतकर द्वितीय स्थान हासिल किया है, जबकि तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले महाराष्ट्र के पूरव केशबजी शाह हैं जिन्हें 5000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला है।

यह प्रश्नोत्तरी 15 फरवरी से शुरू हुई थी।

आयोग ने कहा कि मानवाधिकारों और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पर प्रश्नोत्तरी में देश भर से बहुत उत्साहजनक भागीदारी देखी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी