देश की खबरें | त्रिपुरा में भाजपा की कार्यकारिणी समिति में फेरबदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने अपनी कार्यकारिणी समिति में तीन नए उपाध्यक्ष और चार प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, छह मार्च त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने अपनी कार्यकारिणी समिति में तीन नए उपाध्यक्ष और चार प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

रेवती त्रिपुरा (सांसद), उत्तरा देववर्मा और अमित रक्षित की उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति होने के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई में अब सात उपाध्यक्ष होंगे। इनके अलावा राजीव भट्टाचार्य, रामपद जामतिया, रेवती मोहन दास और डॉ अशोक शर्मा पहले से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हैं।

पार्टी ने अश्मिता बनिक, माणिक दास दत्ता (अगरतला नगर निगम के उप महापौर), बिमल चकमा और कार्तिक त्रिपुरा को नया प्रवक्ता बनाया है। अन्य तीन प्रवक्ता हैं- सुव्रत चक्रवर्ती, प्रवीर चक्रवर्ती और नबेंदु भट्टाचार्य। महासचिव के तौर पर टिंकू रॉय, पापिया दत्ता और किशोर बर्मन काम करते रहेंगे।

महासचिव टिंकू रॉय ने रविवार को बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ माणिक साहा ने पार्टी में विभिन्न पदों के लिए नए नामों को मंजूरी दे दी है।

रॉय ने कहा, “डॉ माणिक साहा के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश समिति ने दो साल पूरे किये हैं इसलिए संगठन में फेरबदल किया गया है। भाजपा में हर तीन साल के बाद एक नई समिति का गठन होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि विधानसभा चुनाव में अब केवल एक साल बचा है, ऐसे में डॉ साहा के नेतृत्व वाली समिति तब तक कायम रहेगी जब तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट