जरुरी जानकारी | रिजर्वबैंक ने यूनियन बैंक, आरबीएल बैंक, बजाज फाइनेंस पर लगाया जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आरबीएल बैंक और बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई, 13 अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आरबीएल बैंक और बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर जुर्माना लगाया गया है।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि 'ऋण और अग्रिम - सांविधिक और अन्य प्रतिबंध' से संबंधित उसके निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

केंद्रीय बैंक ने एक अन्य आदेश में कहा कि निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक लिमिटेड पर (निजी क्षेत्र के बैंकों में शेयरों के अधिग्रहण या वोटिंग अधिकार के लिए पूर्व अनुमोदन) दिशानिर्देश, 2015 का अनुपालन न करने पर 64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

केंद्रीय बैंक ने एक अन्य विज्ञप्ति में कहा कि 'एनबीएफसी में धोखाधड़ी की निगरानी से जुड़े निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर 8.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इस बीच, केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि उसने अहमदाबाद स्थित द सुविकास पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का ‘द कालूपुर कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड’, अहमदाबाद में विलय की योजना को मंजूरी दे दी है।

यह योजना 16 अक्टूबर से लागू होगी।

सुविकास पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखाएं 16 अक्टूबर से कालूपुर कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखाओं के रूप में कार्य करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\