जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने धनलक्ष्मी बैंक में निदेशक की नियुक्ति की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के धनलक्ष्मी बैंक ने मंगलवार को जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उसके महाप्रबंधक डी. के. कश्यप को दो साल के लिए बैंक के निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर निजी क्षेत्र के धनलक्ष्मी बैंक ने मंगलवार को जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उसके महाप्रबंधक डी. के. कश्यप को दो साल के लिए बैंक के निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त किया है।

हालांकि बैंक ने अपने निदेशक मंडल में रिजर्व बैंक के नामिति की नियुक्ति का कोई कारण नहीं बताया है।

यह भी पढ़े | Cheque Payment New Rules: चेक से भुगतान करने के नियमों में RBI ने किए बड़े बदलाव, 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी.

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने 28 सितंबर 2020 को एक पत्र लिखकर कश्यप को निदेशक नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। कश्यप रिजर्व बैंक के बेंगलुरू क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक हैं। वह धनलक्ष्मी बैंक में अतिरिक्त निदेशक होंगे।

सूचना के मुताबिक कश्यप का कार्यकाल 28 सितंबर 2020 से दो वर्ष के लिए यानी 27 सितंबर 2022 तक होगा।

यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.

आमतौर पर रिजर्व बैंक किसी निजी बैंक के निदेशक मंडल में नामिति की नियुक्ति अभूतपूर्व परिस्थितियों के अलावा कभी नहीं करता है, ताकि हितों को लेकर टकराव ना हो।

केरल के धनलक्ष्मी बैंक को नवंबर 2015 में रिजर्व बैंक ने त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) की सूची में डाल दिया था। इसकी वजह निजी क्षेत्र के बैंक की माली हालत खराब होना था। बैंक को पिछले साल ही इस सूची से बाहर किया गया है और तब से बैंक लगातार लाभ में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\