जरुरी जानकारी | भारतीय खातों को लेकर सूचनायें मांगने के अनुरोध 2019 की दूसरी छमाही में 66 प्रतिशत बढ़े: ट्विटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माइक्रो ब्लॉगिंग मंच प्रदान करने वाली कंपनी ट्विटर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी के लिये मिलने वाले अनुरोध 2019 की दूसरी छमाही में 66 प्रतिशत बढ़कर 789 हो गये।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त माइक्रो ब्लॉगिंग मंच प्रदान करने वाली कंपनी ट्विटर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी के लिये मिलने वाले अनुरोध 2019 की दूसरी छमाही में 66 प्रतिशत बढ़कर 789 हो गये।

ट्विटर की नवीनतम पारदर्शिता रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, इनमें सरकारी एजेंसियों से मिले अनुरोध (नियमित और आपातकालीन अनुरोध मिलाकर) भी शामिल हैं। वर्ष 2019 की पहली छमाही में ऐसे अनुरोधों की संख्या 474 थी।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

दूसरी छमाही में कि गये 789 अनुरोध 2,873 खातों से संबंधित थे।

उसने कहा कि जुलाई से दिसंबर 2019 की अवधि में खाते के संरक्षण के लिये भारत से 144 अनुरोध प्राप्त हुए। भारत से खाते हटाने के अनुरोध भी जुलाई-दिसंबर 2019 में पहली छमाही के 504 से 55 प्रतिशत बढ़कर 782 हो गये। इन 782 अनुरोधों में से सात अदालतों के आदेश थे, जबकि शेष 775 अन्य कानूनी मांगें थीं।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

ट्विटर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछली छमाही की तुलना में लगभग 21 प्रतिशत अधिक सूचना अनुरोध प्रस्तुत किये हैं।

उसने कहा, "विशेष रूप से, इन अनुरोधों में निर्दिष्ट खातों की कुल संख्या में लगभग 63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अनुरोधों और निर्दिष्ट खातों की कुल मात्रा इस बार सबसे बड़ी है, जो हमने 2012 में हमारी पारदर्शिता रिपोर्टिंग शुरू होने के बाद से देखी है।"

खातों से संबंधित जानकारियां मांगने में अमेरिका शीर्ष पर बना रहा। इसके बाद जापान, फ्रांस और भारत का स्थान रहा।

इस समीक्षा अवधि में, ट्विटर को 98,595 खातों की सामग्रियों को हटाने के लिये 27,538 वैधानिक मांगें प्राप्त हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\