देश की खबरें | रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ को मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास खानचंदानी को बुधवार को जमानत दे दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 16 दिसंबर मुंबई की एक अदालत ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास खानचंदानी को बुधवार को जमानत दे दी।

कथित टीआरपी घोटाले के मामले में पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (आईसीयू) ने रविवार को खानचंदानी को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | Mumbai में न्यू ईयर का जश्न पड़ सकता है महंगा, BMC ने दी कार्रवाई की चेतावनी.

उनके वकील नितिन प्रधान ने बताया कि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने खानचंदानी को 50 हजार रुपये नकद के मुचलके पर जमानत दे दी।

टेलीविजन रेटिंग प्रदाता एजेंसी ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कौंसिल’ (बीएआरसी) द्वारा हंसा रिसर्च एजेंसी के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर हुए इस घोटाले की जांच शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़े | VIDEO: भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर PM Modi ने स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्ज्वलित कर वीरों को दी श्रद्धांजलि.

हाल ही में दायर किए गए आरोपपत्र में पुलिस की ओर से कहा गया कि हंसा के एक अधिकारी ने लोगों के घरों में जाकर उन्हें पैसे देकर बॉक्स सिनेमा, फक्त मराठी, महा मूवी और रिपलब्लिक टीवी देखने को कहा।

रिपब्लिक टीवी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now