Farmer's Tractor Rally Violence: FIR में नामजद किसान नेताओं के खिलाफ पुलिस ने ‘लुक आउट’ नोटिस जारी किया

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर शहर में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं के विरुद्ध बृहस्पतिवार को ‘लुक आउट’ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही अपनी जांच तेज करते हुए पुलिस ने लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में राजद्रोह का मामला दर्ज किया है।

किसानों की रैली में बवाल (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 28 जनवरी. दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर शहर में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं के विरुद्ध बृहस्पतिवार को ‘लुक आउट’ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही अपनी जांच तेज करते हुए पुलिस ने लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में राजद्रोह का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने किसान नेताओं को तीन दिनों का समय देते हुए यह बताने को कहा है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए क्योंकि उन्होंने परेड के लिए तय शर्तों का पालन नहीं किया.

सूत्रों ने कहा कि दोषियों का पता लगाने के लिए लगभग नौ टीमों का गठन किया गया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. एक दिन पहले दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने कहा था कि हिंसा में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा-जब तक सरकार से बात नहीं होगी आंदोलन नहीं खत्म होगा

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि हिंसा के पीछे साजिश थी। हिंसक घटनाओं में 394 पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी. श्रीवास्तव ने पीटीआई- को बताया, ‘‘दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है.’’

Share Now

Tags

Agricultural Minister. Narendra Singh Tomar Agriculture minister Amit Shah Bharatiya Kisan Union Central Government Central Govt Delhi Police Delhi violence Farm Law Farmers farmers protest Modi govt NCP चीफ शरद पवार NCP प्रमुख शरद पवार PM Modi Rajnath Singh Tractor rally अखिल भारतीय किसान महासंघ अखिल भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति अध्यक्ष जेपी नड्डा अमति शाह आंदोलन उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश और हरियाणा उत्तराखंड एआईएफयू एआईकेएम एआईकेएससीसी एपीएमसी एमएसपी करनाल रोड कर्नाटक किसान किसान आंदोलन किसान नेता किसान मोर्चा कृषि कानून कृषि बिल कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्र सरकार टैक्टर रैली ट्रैक्टर परेड दिल्ली दिल्ली पुलिस दिल्ली हिंसा पंजाब पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मोदी बलबीर राजेवाल मोदी सरकार राकेश टिकैत राजनाथ सिंह किसान नेता विज्ञान भवन शरद पवार संसद मार्च सांसद मार्च सिंघु बॉर्डर हन्नान मोल्लाह हरियाणा

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज