Republic Day Parade 2025: चंडीगढ़ की झांकी में अद्वितीय आधुनिक वास्तुकला और आकर्षक अतीत की झलक दिखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्त्तव्य पथ पर रविवार को केंद्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ की झांकी में शहर को पुरानी विरासत और आधुनिक वास्तुकला के मिश्रण के रूप में प्रदर्शित किया गया।

Republic Day Parade 2025 (img: tw)

नयी दिल्ली, 26 जनवरी : कर्त्तव्य पथ पर रविवार को केंद्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ की झांकी में शहर को पुरानी विरासत और आधुनिक वास्तुकला के मिश्रण के रूप में प्रदर्शित किया गया. ‘सिटी ब्यूटीफुल’ के नाम से चर्चित चंडीगढ़ की परिकल्पना एक ऐसे आधुनिक और प्रगतिशील शहर के रूप में की गई थी, जो सभी को सम्मानजनक जीवन प्रदान करे.

झांकी में जापानी गार्डन से वीडियोग्राफी करते एक व्यक्ति की प्रतिमा लगाई गई थी, जिसमें दिखाया गया था कि किस प्रकार चंडीगढ़ अपनी हरियाली, वास्तुकला और युवा-केंद्रित जीवनशैली के कारण फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थान बन रहा है. नेक चंद की कलात्मक रचना ‘रॉक गार्डन’ ने झांकी की सुंदरता में चार चांद लगा दिए. इसके साइड पैनल पर विधानसभा की बाहरी दीवार को भित्ति चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है. साइड पैनल के पिछले हिस्से में धनास झील के तैरते हुए सौर पैनल दिखाए गए हैं - जिसे भारत की सबसे बड़ी तैरती हुई सौर झील माना जाता है. यह भी पढ़ें : VIDEO: गुजरात के द्वारका में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, स्कूबा डाइवर्स ने पानी के अंदर लहराया तिरंगा; दिल छू लेने वाला वीडियो आया सामने

झांकी की ट्रॉली पर हरे-भरे आधार को दर्शाया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि किस प्रकार यह शहर वरिष्ठ नागरिकों, योग प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल है. झांकी में प्रदर्शित पियरे जेनेरेट द्वारा डिजाइन किया गया गांधी भवन, वास्तुकला उत्कृष्टता का सच्चा प्रतीक है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट