प्रख्यात बैंकर सुरेश एन पटेल ने सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की

अधिकारियों ने बताया कि पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पद की शपथ दिलाई। पटेल अभी अहमदाबाद में हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल प्रख्यात बैंकर सुरेश एन पटेल ने भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में सतर्कता आयुक्त के रूप में बुधवार को शपथ ग्रहण की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पद की शपथ दिलाई। पटेल अभी अहमदाबाद में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने इस साल फरवरी में इस पद के लिये पटेल के नाम की सिफारिश की थी।

पटेल के पास बैंकिंग क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव है। उन्होंने 2015 में आंध्रा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में प्रभार संभालने से पहले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में कार्यकारी निदेशक के तौर पर सेवा दी थी।

कार्मिक मंत्रालय से जारी एक बयान के मुताबिक वह भारतीय बैंक परिसंघ के सदस्य, नाबार्ड में ग्रामीण विकास बैंकर संस्थान के सदस्य और ग्रामीण एवं उद्यमशीलता विकास बैंकर संस्थान के प्रमुख भी रहे हैं।

पटेल (62) सीवीसी के बैंकिंग एवं वित्तीय धोखाधड़ी मामलों के सलाहकार बोर्ड के सदस्य थे। उन्होंने सतर्कता आयुक्त के रूप में अपना चयन होने पर बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।

सीवीसी में उनका कार्यकाल दो साल से अधिक होगा और यह दिसंबर 2022 तक होगा।

सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार साल का या 65 साल की आयु पूरी करने तक होता है।

टी एम भसीन के अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सतर्कता आयुक्त का पद पिछले साल जून से रिक्त था।

पटेल की नियुक्ति के साथ सीवीसी में अब सतर्कता आयुक्तों का कोई पद रिक्त नहीं रह गया है।

सीवीसी में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं।

शरद कुमार एक अन्य सतर्कता आयुक्त हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\