विदेश की खबरें | कनाडा पर से शुल्क हटाएं ट्रंप, तभी अमेरिका पर लगाए गए शुल्क को हटाएगा कनाडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को दी।

अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर ट्रूडो के रुख की पुष्टि की। अधिकारी ने कहा कि दोपहर के आसपास ट्रंप और ट्रूडो ने फोन पर बात की।

अन्य कनाडाई अधिकारियों ने भी ट्रूडो की ही बात दोहराई है।

कनाडा के वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने ‘कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ से कहा, ‘‘हमें बीच में बैठक करने और कुछ कम शुल्क लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। कनाडा चाहता है कि शुल्क हटाए जाएं।’’

कनाडा के सबसे अधिक आबादी वाले ओन्टारियो प्रांत के प्रमुख डग फोर्ड ने इस पर सहमति जताई है।

फोर्ड ने कहा, ‘‘ शुल्क हटाओ, इससे कम पर कोई बात नहीं। हमारे देश ने इसकी शुरुआत नहीं की। इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरू किया। उन्होंने हमारे देश और हमारे प्रांत के खिलाफ आर्थिक युद्ध की घोषणा करने का फैसला किया है और हम मजबूती से डटे रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\