विदेश की खबरें | पाकिस्तान में धार्मिक चरमपंथियों ने अहमदिया समुदाय की 40 कब्रों की बेअदबी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में धार्मिक चरमपंथियों ने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय से जुड़ी करीब 40 कब्रों की बेअदबी की है। माना जाता है कि ये चरमपंथी एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के सदस्य हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 27 जनवरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में धार्मिक चरमपंथियों ने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय से जुड़ी करीब 40 कब्रों की बेअदबी की है। माना जाता है कि ये चरमपंथी एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के सदस्य हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के एक पदाधिकारी ने कहा कि लाहौर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शेखुपुरा में अहमदिया समुदाय के सदस्यों के घरों की दीवारों पर नफरती नारे लिखे गए।

माना जा रहा है कि ये चरमपंथी तत्व तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के सदस्य हैं, जिन्होंने शेखुपुरा में लगभग 40 कब्रों के पत्थर तोड़ दिए।

पुलिस ने कहा कि वह अहमदिया समुदाय के कब्रिस्तान को निशाना बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हालांकि, जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (जेएपी) ने दावा किया उपद्रवियों ने बिना किसी रोक-टोक के कब्रों के पत्थरों को तोड़ दिया, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

पिछले वर्ष पाकिस्तान में, विशेषकर पंजाब प्रांत में, धार्मिक चरमपंथियों द्वारा अहमदिया समुदाय के दर्जनों कब्रिस्तानों में तोड़फोड़ की गई, लेकिन पुलिस इस अपराध में संलिप्त एक भी संदिग्ध के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी।

जेएपी प्रवक्ता आमिर महमूद ने नफरती नारों और अहमदिया समुदाय से जुड़ी 40 कब्रों की बेअदबी किये जाने की कड़ी निंदा की।

उन्होंने अधिकारियों की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए कहा कि जब कब्रों के पत्थर तोड़ने और भड़काऊ नारे लिखे जाने की घटना हुई तो प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी।

पाकिस्तान की संसद ने 1974 में, अहमदिया समुदाय को गैर-मुस्लिम घोषित कर दिया। इसके एक दशक बाद, उनपर खुद को मुसलमान कहने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\