देश की खबरें | कश्मीर में भीषण ठंड से लोगों को राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में 40 दिन के 'चिल्लई कलां' का दौर समाप्त होने के साथ ही घाटी में अधिकतर स्थानों पर लोगों को ठंड से राहत मिली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

श्रीनगर, 31 जनवरी कश्मीर में 40 दिन के 'चिल्लई कलां' का दौर समाप्त होने के साथ ही घाटी में अधिकतर स्थानों पर लोगों को ठंड से राहत मिली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात को घाटी में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।

कश्मीर में 40 दिनों के 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू हुआ था। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाती है, जिससे यहां की प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ घाटी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति लाइन सहित जलाशय जम जाते हैं। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी भी सबसे अधिक होती है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात होता है। हालांकि, इस बार घाटी में 'चिल्लई कलां' के दौरान पिछले साल की तुलना बर्फबारी कम हुई।

‘चिल्लई कलां’ के 31 जनवरी को खत्म होने के बाद, 20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ और फिर 10 दिनों का ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर शुरू होता है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापामन शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां एक दिन पहले तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस था। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यहां तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि एक दिन पहले यहां तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे था।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड