देश की खबरें | बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में हेलीकॉप्टर के जरिए राहत सामग्री पहुंचायी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत सामग्री के पैकेट हेलीकॉप्टर से गिराए गए, जहां बाढ़ के कारण करीब दस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 25 जुलाई उत्तरी बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत सामग्री के पैकेट हेलीकॉप्टर से गिराए गए, जहां बाढ़ के कारण करीब दस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

हालांकि, राज्य में शनिवार को बाढ़ संबंधित मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आने के बीच मृतक संख्या 10 ही रही।

यह भी पढ़े | India-China Stand-Off: पेट्रोलिंग पॉइंट 14,15,17A पर पीछे हटीं चीनी सेना, पैंगोंग त्सो पर जल्द बैठक संभव- रिपोर्ट.

पटना जिला प्रशासन की विज्ञप्ति के मुताबिक, भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर ने पटना हवाईअड्डे से उड़ान भरी और उत्तरी बिहार के 10 जिलों में राहत सामग्री वाले कुल 1,940 पैकेट गिराए।

प्रत्येक पैकेट में ढाई किलो चावल, एक किलो दाल, आधा किलो गुड़, माचिस की डिब्बी और मोमबत्ती का पैकेट रखे गए थे।

यह भी पढ़े | बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भारी बारिश के चलते पानी भरा: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रभावित लोगों को वितरित किए जाने वाले ये पैकेट पटना में श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल में तैयार किए गए।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने भरी गई राहत सामग्री का जायजा लिया।

इसके अलावा, राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की पहचान के बाद जल्द ही ऐसे प्रत्येक परिवार को 6,000 रुपये की अनुग्रह राशि (जीआर) प्रदान करेगी।

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ''हम बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को राहत के रूप में 6,000 रुपये की अनुग्रह राशि का वितरण शुरू करने के लिए तैयार हैं। सूची तैयार है और हम जल्द ही राशि का वितरण शुरू करेंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\