देश की खबरें | कश्मीर में बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली जबकि श्रीनगर जैसे कुछ स्थानों पर जून में बीती रात अधितकम तापमान सबसे अधिक अधिक दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 25 जून कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली जबकि श्रीनगर जैसे कुछ स्थानों पर जून में बीती रात अधितकम तापमान सबसे अधिक अधिक दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों में बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे पिछले कुछ सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली।

बारिश और शहर भर में चल रही ठंडी हवा से शहर के निवासी खुश नजर आए।

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जैसे घाटी के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि शहर में जून महीने में रात के समय अब तक का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किये जाने के बाद बारिश हुई है।

श्रीनगर में मंगलवार रात को तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जून महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पर्यटन स्थल पहलगाम में भी मंगलवार रात को तापमान जून में सबसे अधिक रहा।

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले में रात का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार तक कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ मौसम सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे।

कुछ स्थानों पर शनिवार और सोमवार के बीच बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\