देश की खबरें | तेलंगाना में बारिश में कमी के बाद राहत और बचाव कार्य तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में पिछले एक सप्ताह से जारी भारी बारिश में कमी आने के बाद शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज हो गया। हालांकि, बारिश कम होने के बावजूद वारंगल के कुछ हिस्सों में जलभराव जारी है।

हैदराबाद, 29 जुलाई तेलंगाना में पिछले एक सप्ताह से जारी भारी बारिश में कमी आने के बाद शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज हो गया। हालांकि, बारिश कम होने के बावजूद वारंगल के कुछ हिस्सों में जलभराव जारी है।

राज्य सरकार ने बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर स्थापित किये हैं तथा बचाव और पुनर्वास कार्य तेज कर दिया है।

राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

मंदिरों के शहर भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर शनिवार सुबह 11 बजे 54.60 फुट था और यहां तीसरी और अंतिम चेतावनी लागू की गयी थी।

बाढ़ के मद्देजनर जिले में संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। उसने बताया कि चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोग सहित लगभग 100 व्यक्तियों को उनके नावों सहित बचाया गया।

पुलिस ने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई जिलों में कृषि क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा है।

उसने बताया कि भारी बारिश के बाद मुलुगु जिले में आठ लोग बाढ़ के पानी में बह गए और उनके शव शुक्रवार को निकाले गए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, तेलंगाना के कई जिलों में करीब 19,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई