जरुरी जानकारी | रिलायंस रिटेल का मुनाफा मार्च तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 3,545 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की खुदरा कारोबार इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 29.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,545 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी की सकल आमदनी 15.65 प्रतिशत बढ़कर 88,620 करोड़ रुपये रही।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की खुदरा कारोबार इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 29.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,545 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी की सकल आमदनी 15.65 प्रतिशत बढ़कर 88,620 करोड़ रुपये रही।

पूरे पिछले वित्त वर्ष के लिए इसकी सकल आमदनी 7.85 प्रतिशत बढ़कर 3,30,870 करोड़ रुपये हो गई और शुद्ध लाभ 11.33 प्रतिशत बढ़कर 12,388 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 2023-24 की समान तिमाही में उसकी सकल आमदनी 76,627 करोड़ रुपये जबकि शुद्ध लाभ 2,746 करोड़ रुपये रहा है।

रिलायंस रिटेल की परिचालन आय मार्च तिमाही में 16.3 प्रतिशत बढ़कर 78,622 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 67,610 करोड़ रुपये था।

देश की अग्रणी खुदरा कंपनी का कर-पूर्व लाभ (ईबीआईटीडीए) भी वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में 14.3 प्रतिशत बढ़कर 6,711 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस रिटेल ने अपने स्टोर की संख्या में वृद्धि जारी रखी और वित्त वर्ष 2024-25 में 2,659 नए स्टोर खोले।

आरआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी ने कहा, “खुदरा क्षेत्र ने भी लगातार वृद्धि दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष में हमने स्टोर नेटवर्क के रणनीतिक पुनर्गठन पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका उद्देश्य परिचालन क्षमता और दीर्घकालिक स्थिरता में सुधार करना था।”

पिछले वित्त वर्ष में रिलायंस रिटेल का पंजीकृत ग्राहक आधार 14.8 प्रतिशत बढ़कर 34.9 करोड़ रहा। इस दौरान कुल लेनदेन 10.6 प्रतिशत बढ़कर 1.39 अरब हो गया। रिलायंस रिटेल ने मार्च तिमाही में 1,085 नए स्टोर खोले और 16.1 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल 36.1 करोड़ लेनदेन दर्ज किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड