जरुरी जानकारी | रिलायंस रिटेल ने जारी की नई 4जी जियोबुक, कीमत 16,499 रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस रिटेल ने जियोबुक नाम से मिनी नोटबुक जारी किया है। इसकी कीमत 16,499 रुपये है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई रिलायंस रिटेल ने जियोबुक नाम से मिनी नोटबुक जारी किया है। इसकी कीमत 16,499 रुपये है।

कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में इसे ‘भारत की पहली लर्निंग बुक’ बताते हुए कहा कि पांच अगस्त 2023 से लोग रिलायंस डिजिटल से ऑनलाइन या उसकी दुकानों या अमेजन ऐप पर इसे खरीद पाएंगे।

इस जियोबुक का वजन महज 990 ग्राम है। इसमें 4जी एलटीई और डुअल बैंड वाय-फाय से जुड़ने की सुविधा उपलब्ध है। इसकी स्क्रीन का आकार 11.6 इंच है।

रिलायंस रिटेल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हमारी लगातार ये कोशिश रहती है कि हम आपके लिए कुछ ऐसा लाएं जो नया सीखने में मदद करे और जिंदगी को आसान बनाए। जियोबुक हर उम्र के लोगों के लिए बनी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जियोबुक सीखने के तरीके में एक क्रांतिक्रारी बदलाव होगा, लोगों के लिए विकास के नए तरीके लाएगी और आपको नए कौशल भी सिखाएगी।’’

इस महीने की शुरूआत में जियो ने जियो भारत फोन पेश किया था। इसकी कीमत 999 रुपये रखी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\