जरुरी जानकारी | रिलायंस ने लोटस चॉकलेट में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए खुली पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस समूह की दो कंपनियों - रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने लोटस चॉकलेट में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने के लिए खुली पेशकश की है।

नयी दिल्ली, छह जनवरी रिलायंस समूह की दो कंपनियों - रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने लोटस चॉकलेट में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने के लिए खुली पेशकश की है।

डीएएम कैपिटल ने एक नोटिस में कहा कि दोनों कंपनियां खुले बाजार से 115.50 रुपये प्रति शेयर की तय कीमत पर लोटस चॉकलेट के 33.38 लाख शेयरों का अधिग्रहण करेंगी।

शेयर बाजारों को बृहस्पतिवार को दी जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव पूरी तरह स्वीकृत होने पर पेशकश का कुल आकार 38.56 करोड़ रुपये होगा।

सार्वजनिक नोटिस में कहा गया कि खुली पेशकश 21 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेगी। लोटस चॉकलेट के शेयर बृहस्पतिवार को 149.35 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

आरसीपीएल, आरआरवीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

पिछले हफ्ते आरसीपीएल ने लोटस की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 51 प्रतिशत हिस्से के अधिग्रहण की घोषणा की थी। इसके बाद यह खुली पेशकश की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now