देश की खबरें | डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर रिलायंस जियो के प्रतिनिधि संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड और रिलायंस जियो इन्फोकॉम के प्रतिनिधि बुधवार को एक संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए और उनके पूछा गया कि क्या कंपनी और उसके निवेशकों फेसबुक और गूगल के बीच डाटा साझा करने संबंधी कोई तंत्र है?
नयी दिल्ली, चार नवंबर डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड और रिलायंस जियो इन्फोकॉम के प्रतिनिधि बुधवार को एक संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए और उनके पूछा गया कि क्या कंपनी और उसके निवेशकों फेसबुक और गूगल के बीच डाटा साझा करने संबंधी कोई तंत्र है?
'निजी डाटा संरक्षण विधेयक' पर गठित संसद की संयुक्त समिति ने भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में रिलायंस जियो के प्रतिनिधियों से कंपनी के उपभोक्ताओं एवं जियो प्लेटफॉर्म के उपयोगकर्ताओं के डाटा की गोपनीयता के संबंध में सवाल पूछे।
यह भी पढ़े | Ahmedabad Fire Accident: अहमदाबाद में टेक्सटाइल गोदाम में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत.
बैठक के बाद लेखी ने कहा, '' जियो प्रतिनिधियों से पूछा गया कि क्या कंपनी का गूगल, फेसबुक और इसके उपयोगकर्ताओं के साथ डाटा साझा करने संबंधी कोई तंत्र है? इस पर दूरसंचार कंपनी के प्रतिनिधियों ने इंकार किया और सूचित किया कि ये दोनों ही उनके वित्तीय निवेशक हैं।''
उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रतिनिधि डाटा संरक्षण के पक्ष में थे।
गूगल, फेसबुक, ट्विटर, एमेजॉन और पेटीएम के प्रतिनिधि पहले ही पैनल के समक्ष पेश हो चुके हैं जबकि ओला, उबर और एयरटेल के प्रतिनिधियों को पेश होने को कहा गया है।
'निजी डाटा संरक्षण विधेयक' को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 11 दिसंबर 2019 को लोकसभा में प्रस्तुत किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)