जरुरी जानकारी | रिलायंस ने कर्मचारियों, परिजनों को कोविड के 10 लाख टीके लगाए, अब आम लोगों को भी टीके लगाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों को कोविड के 10 लाख टीके लगवाये हैं। कंपनी ने जिन लोगों को टीके लगवाये हैं, उनमें आरआईएल की सहयोगी तथा भागीदार इकाइयों के कर्मचारी भी शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों को कोविड के 10 लाख टीके लगवाये हैं। कंपनी ने जिन लोगों को टीके लगवाये हैं, उनमें आरआईएल की सहयोगी तथा भागीदार इकाइयों के कर्मचारी भी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार कंपनी अब आम लोगों को 10 लाख टीके लगाएगी।

सरकार की तरफ से निजी कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिये टीकाकरण की व्यवस्था की छूट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की परामार्थ कार्यों से जुड़ी रिलायंस फाउंडेशन ने अप्रैल में टीकाकरण शुरू किया।

सूत्र के अनुसार ‘मिशन वैक्सीन सुरक्षा' के तहत टीके की 10 लाख खुराकें लगायी जा चुकी हैं। कंपनी के 98 फीसदी कर्मचारियों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। इसमें कर्मचारी, सहयोगी और संयुक्त भागीदार सदस्य और उनके परिजन, अस्थायी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।

इसके अलावा, रिलायंस फाउंडेशन और रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ‘वी केयर इनीशिएटिव’ के तहत आम लोगों को 10 लाख टीके लगाएंगे।

पिछले महीने कंपनी की सालाना आम बैठक (एजीएम)में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने आम लोगों के लिए टीकाकरण करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।

उन्होंने कहा था, “इस मिशन को राष्ट्रव्यापी आधार पर लागू करना एक बहुत बड़ा काम है लेकिन यह हमारा धर्म है, हर भारतीय के लिए हमारा कर्तव्य और सुरक्षा का हमारा वादा है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि एक साथ, हम कर सकते हैं और हम इससे बाहर आएंगे।’’

रिलायंस ने टीकाकरण के लिए देश भर में 171 सेंटर स्थापित किए हैं। रिलायंस फाउंडेशन अब एनजीओ (गैर-सरकारी संगठनों) के जरिए 10 लाख अतिरिक्त खुराक लगाएगी। ये टीके संयंत्र के पास के लोगों को और आम जनता को लगाये जाएंगे।

रिलायंस फाउंडेशन ने कोविड महामारी की रोकथाम के लिए कई पहल किये हैं। इसमें चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ ही पूरे देश में 2000 कोविड देखभाल बिस्तर की व्यवस्था आदि शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी