जरुरी जानकारी | रिलायंस को जून तिमाही में 13,248 करोड़ रुपये का मुनाफा, हिस्सेदारी बिक्री से हुआ रिकार्ड मुनाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार क्षेत्र के शानदार प्रदर्शन और हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त आय के बल पर कोविड- 19 महामारी के इस दौर में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पहली तिमाही में रिकार्ड मुनाफा हासिल किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 13,248 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दूरसंचार क्षेत्र के शानदार प्रदर्शन और हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त आय के बल पर कोविड- 19 महामारी के इस दौर में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पहली तिमाही में रिकार्ड मुनाफा हासिल किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 13,248 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि, रिफाइनिंग, पेट्रोरसायन और खुदरा कारोबार की आय पर लॉकडाउन का असर पड़ा है, लेकिन उसकी भरपाई दूरसंचार क्षेत्र ने कर दी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 30.6 प्रतिशत बढ़कर 13,248 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में यह 11,640 करोड़ रुपये था।

तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र तक विभिन्न कारोबार वाले इस समूह ने कहा कि उसे ईंधन के खुदरा उद्यम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बीपी पीएलसी को बेचने से एकबारगी 4,966 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

इसके साथ रिलायंस जियो का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 30 जून, 2020 को समाप्त तिमाही में 183 प्रतिशत उछलकर 2,520 करोड़ रुपये हो गया और इसने दूसरे क्षेत्रों में कमाई की कमी की भरपाई कर दी।

जब ‘लॉकडाउन’ के कारण तेल से रसायन बनाने का कारोबार और खुदरा क्षेत्र के कामकाज रोकना पड़ा, कमाई के मामले में डिजिटल सेवा कारोबार ने अगुवाई की। दूरसंचार इकाई जियो का एकीकृत ईबीआईटीडीए में योगदान 33 प्रतिशत से अधिक रहा और कुल लाभ में उसका सर्वाधिक योगदान रहा।

तेल से लेकर रसायन के कारोबार से कम योगदान के कारण कुल मिलाकर ब्याज, कर, मूल्य ह्रास, संपत्ति मूल्य में कमी से पूर्व कमाई यानी ईबीआईटीडीए कुल मिलाकर 11.8 प्रतिशत घटकर 21,585 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का तेल से रसायन कारोबार (ओ टू सी) मांग में कमी और मार्जिन दबाव के कारण प्रभावित हुआ है।

इसके अलावा निर्यात बाजार से कम आय होने से भी लाभ पर असर पड़ा। कंपनी ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण देश भर में दुकानों के बंद होने और परिचालन पर पाबंदियों के कारण खुदरा कारोबार का ईबीआईटीडीए घटा। वहीं डिजिटल सेवा कारोबार में मार्जिन सुधरने और ग्राहकों की संख्या में वृद्धि के कारण ईबीआईटीडीए बढ़ा और कमी की भरपाई हुई।’’

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर लॉकडाउन के कारण हमारा हाइड्रोकार्बन कारोबार पर असर पड़ा लेकिन परिचालन में लचीलापन से हम हम परिचालन को समान्य स्तर के करीब ले आये हैं और एक अच्छा परिणाम दिया है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ने कोविड-19 महामरी और उसकी रोकथाम के लिये ‘लॉकडाउन’ के बावजूद तिमाही के दौरान रिकार्ड कोष जुटाया।

उल्लेखनीय है कि रिलायंस ने राइट इश्यू के जरिये 53,124 करोड़ रुपये और जियो प्लेटफार्म्स में करीब 33 प्रतिशत हिस्सेदारी फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों को बेचकर 1,52,056 करोड़ रुपये जुटाये।

कंपनी ने ईंधन खुदरा कारोबार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बीपी को 7,629 करोड़ रुपये में बेची।

अंबानी ने कहा, ‘‘हमने इस तिमाही के दौरान भारतीय कंपनी इतिहास में रिकार्ड कोष जुटाया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड