विदेश की खबरें | बांग्लादेश के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ किया जाएगा:भारत के नये उच्चायुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ढाका में नियुक्त भारत के नये उच्चायुक्त ने कहा है कि बांग्लादेश के साथ भाई जैसे संबंध को सभी स्तर पर और मजबूत करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। साथ ही, उन्होंने मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से भी आगे बताया।

ढाका, नौ अक्टूबर ढाका में नियुक्त भारत के नये उच्चायुक्त ने कहा है कि बांग्लादेश के साथ भाई जैसे संबंध को सभी स्तर पर और मजबूत करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। साथ ही, उन्होंने मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से भी आगे बताया।

उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोरईस्वामी ने कहा कि नयी दिल्ली ने उन्हें बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का कार्य सौंपा है तथा वह इसे पूरा करने के लिये अपनी सर्वेश्रेष्ठ कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़े | अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने पाक के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से की मुलाकात.

वह पूर्वी आखौरा सीमांत (त्रिपुरा) से पांच अक्टूबर को सड़क मार्ग से बांग्लादेश की राजधानी पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार रात मीडिया से पहली बार मुखातिब हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं और मेरे सहकर्मी इस साझेदारी को हर स्तर पर बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे...मेरी सरकार ने मुझे बिल्कुल यही करने को कहा है। ’’

यह भी पढ़े | Montana Sex Shop महिलाओं को देगी मुफ्त सेक्स टॉय, वजह जानकार हैरान हो जाएंगे आप.

दोरईस्वामी ने मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से भी आगे बताया। उन्होंने कहा कि करीबी संबंध को और प्रगाढ़ करने की जरूरत है, जबकि बांग्लादेश के साथ भाई जैसा संबंध हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भारत के नये उच्चायुक्त के अपना परिचय पत्र बांग्लोदश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद को राष्ट्रपति आवास में सौंपे जाने के कुछ ही देर बाद उच्चायुक्त के आधिकारिक इंडिया भवन आवास में यह प्रेस वार्ता हुई।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश-भारत संबंध रणनीतिक साझेदारी से भी आगे है क्योंकि यह साझा बलिदान, इतिहास और संस्कृति तथा अनूठे करीबी संबंध पर आधारित है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह जोर देकर कह रहा हूं बांग्लादेश भारत का एक विशेष साझेदार था और हमेशा रहेगा...। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरने की अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश करेंगे। ’’

उन्होंने भारत में विकसित होने वाले कोविड-19 के टीके को लेकर बांग्लादेश के साथ सबसे तेजी से संभावित साझेदारी बनाने के प्रति भी भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

बांग्लादेश में भारत के नये उच्चायुक्त ऐसे समय पर पहुंचे हैं जब यह देश मुजिब वर्ष (बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान का जन्म शताब्दी वर्ष) मना रहा है और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की स्वर्ण जयंती समारोहों की भी तैयारी कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\