देश की खबरें | श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अभ्यास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को परेड का पूर्ण अभ्यास किया गया।
श्रीनगर, 24 जनवरी कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को परेड का पूर्ण अभ्यास किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग कुनबाराव पोल ने पूर्ण अभ्यास समारोह की अध्यक्षता की और पुलिस और अन्य बलों की टुकड़ियों की परेड की सलामी ली।
परेड के बाद स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर घाटी का मुख्य कार्यक्रम होगा।
जब स्टेडियम में पूर्ण अभ्यास किया जा रहा था तब शहर के सोनावार इलाके में आम लोगों की गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
वहीं शहर के अन्य हिस्सों में, गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों ने विध्वंसक तत्वों की गतिविधि को विफल करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की औचक जांच की।
अधिकारियों ने कहा कि जम्मू में हुए विस्फोटों और यहां एक विस्फोट के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जम्मू में होगा जबकि घाटी का सबसे बड़ा आयोजन यहां शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)