देश की खबरें | परियोजनाओं के कारण विस्थापित पात्र झुग्गीवासियों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा : रेखा गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार विकास परियोजनाओं या अन्य वैध कारणों से विस्थापित हुए पात्र झुग्गीवासियों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित करेगी, ताकि वे राजधानी की विकास गाथा में सक्रिय भागीदार बन सकें।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार विकास परियोजनाओं या अन्य वैध कारणों से विस्थापित हुए पात्र झुग्गीवासियों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित करेगी, ताकि वे राजधानी की विकास गाथा में सक्रिय भागीदार बन सकें।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि गुप्ता ने रविवार को शालीमार बाग में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक झुग्गी बस्ती (फाटकवाली झुग्गी) का दौरा किया।

रेलवे ने झुग्गी बस्ती को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है क्योंकि यह रेलवे की जमीन पर बसी है। भारतीय रेलवे आजादपुर रेलवे स्टेशन का विस्तार कर रहा है।

गुप्ता ने बताया कि 2020 में झुग्गी क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया था, लेकिन तत्कालीन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने न तो कोई निर्णय लिया और न ही रेलवे के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा, “हमने अब आपके लिए एक योजना पर काम करना शुरू कर दिया है, ताकि आपको किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि विकास परियोजनाओं या किसी अन्य वैध कारणों से झुग्गी बस्तियों को हटाना पड़ता है, तो सरकार पात्र निवासियों के लिए उचित पुनर्वास सुनिश्चित करेगी ताकि वे भी दिल्ली की विकास गाथा का हिस्सा बन सकें।

उन्होंने कहा, “जब आप पर संकट आया तो मैं आपसे मिलने आई, क्योंकि दिल्ली सरकार बिना किसी कारण के झुग्गियों को हटाने के पक्ष में नहीं है।”

गुप्ता ने झुग्गीवासियों को आश्वासन दिया कि वह रेल मंत्रालय से बात करेंगी और क्षेत्र के निवासियों के लिए आवास की व्यवस्था करेंगी। उन्होंने कहा, “आपको पूरा न्याय मिलेगा। दिल्ली सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए बजट में करोड़ों रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी किसी कारणवश झुग्गी बस्तियों को हटाने की आवश्यकता होती है, तो पात्र निवासियों को आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है ताकि वे राष्ट्रीय राजधानी के सच्चे नागरिक बन सकें।

उन्होंने शहर की पिछली आप और कांग्रेस सरकारों की भी आलोचना की और दावा किया कि पिछले 40 वर्षों में दिल्ली की झुग्गियों में कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया, “ये पार्टियां झुग्गीवासियों को केवल मतदाता के रूप में देखती थीं और लगातार उनका शोषण करने की कोशिश करती थीं। साथ ही ये पार्टियां शहर के भौगोलिक चरित्र को भी नुकसान पहुंचाती थीं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल